रितेश शर्मा, संवाददाता सोनभद्र

सोनभद्र: सोनभद्र शक्ति नगर प्रखंड के  बलिया नाला में विश्व हिंदू परिषद शक्तिनगर प्रखंड ने सुंदरकांड पाठ उपरांत समरसता भोज का आयोजन किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुंदरकांड पाठ का संचालन करते हुए सुनील सिंह गहरवार श्री रामचन्द्र जी की भक्ति में झूमते हुए नजर आए।

वि. हि.प. प्रखंड शक्तिनगर के द्वारा आज मकर सक्रांति के अवसर पर समरसता भोज का आयोजन किया गया इस आयोजन पर शक्ति नगर प्रखंड के संरक्षक  छट्ठू सिंह व विश्व हिंदू परिषद  शक्तिनगर प्रखंड के अध्यक्ष  शिव कुमार सविता जी ने अपनी अहम भूमिका निभाने हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया।

शक्ति नगर प्रखंड बजरंग दल के सह संयोजक  विश्वजीत पाठक व रितेश शर्मा व अन्य  रामभक्त उपस्थित रहे।