लखनऊ से दिल्ली के बीच रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई के अंत तक इस मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन में चलने वाले यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से करीब 60 मिनट कम समय लगेगा।

27 जून को संसद सत्र खत्म होने के बाद कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। तेजस का नया रैक लखनऊ जंक्शन पहुंच चुका है। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच इसे चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

सुबह 6.50 बजे जाएगी 
लखनऊ-नई दिल्ली मार्ग पर शताब्दी एक्सप्रेस पहले से ही चल रही है। यह दोपहर लखनऊ से चलकर रात को नई दिल्ली पहुंचती है। शताब्दी को यह सफर पूरा करने में करीब साढ़े छह घंटे लगते हैं। वहीं, तेजस लखनऊ से दिल्ली का सफर 5 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को छोड़कर सभी दिन लखनऊ जंक्शन से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से दोपहर 3:35 बजे चलकर रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

2016 में हुई थी घोषणा
इसकी घोषणा वर्ष 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश