वाराणसी में बुधवार को अपने रोड शो के बाद गोदौलिया पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि काशी से बहुत अपेक्षाएं हैं, इसलिए यहां आई हूं। उन्होंने बनारस से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय के लिए समर्थन मांगा अौर कहा कि काशी देश की सांस्कृतिक नगरी है। अजय राय को काशीवासियों का आशीर्वाद बहुत जरूरी है। इससे पहले शाम करीब छह बजे प्रियंका ने लंका से रोड शो शुरू किया। तीन घंटे में पांच किलोमीटर की दूरी तय कर प्रियंका गोदौलिया पहुंचीं। यहां से कार द्वारा पहले काशी विश्वनाथ मंदिर फिर काल भैरव मंदिर दर्शन करने गईं। 

प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान अपने गर्मजोशी भरे अंदाज से जनता और कार्यकर्ताओं का दिल जीतने की कोशिश की। लंका से गोदौलिया होते हुए बांसफाटक तक रोड शो के बहाने मुद्दत बाद बनारस में कांग्रेस में ऐसा उत्साह और जोश दिखा। लंका चौराहे पर महामना मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रियंका गांधी ने खुले वाहन पर सवार होते ही भीड़ का धूम-घूम कर अभिवादन किया। उनकी कोशिश रही कि सभी का अभिवादन स्वीकार करें और उनका सीधा जवाब दें। वाहन के आगे नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं