बस्ती के कप्तानगंज में मथुरा की सांसद, फिल्म स्टार हेमामलिनी ने बुधवार को आयोजित जनसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है। मैं एक कलाकार हूं। मुझे गर्व है कि मैं ऐसी पार्टी से जुड़ी हूं। आप सबने मिल कर वर्ष 2014 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। आगे भी मोदी को मौका देंगे ऐसा विश्वास है। 
उन्‍होंने कहा कि मोदी ने क्या किया, क्या नहीं किया आप अच्छी तरह से जानते हैं। मोदी गरीब वर्ग, पिछड़े वर्ग और किसानों की पीड़ा जानते हैं। सत्तर साल में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। आज दुनिया में चौथे नंबर पर भारत है। मोदी ने दुनिया को योगा की जानकारी दी। विश्व में एक दिन योग दिवस मनाया जाता है यह मोदी की देन है। हिन्दुस्तान की सभ्यता संस्‍कृति से दुनिया के लोग काफी प्रभावित हैं। उन्होंने हमारे देश की महानता के बारे में दुनिया को जानकारी दी। 

मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है। जहां विदेशी आते हैं। इसलिए जरूरी है कि ऐसे स्थान को खूबसूरत बनाया जाए।