राजीव कुमार ब्यूरो प्रमुख 


  • तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ करती कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य साथ में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिला संयोजक वृंदावनलाल गुप्ता
  • बाइक तिरंगा यात्रा में चलते भाजयुमों के पदाधिकारी एवं अन्य
  • कैबिनेट मंत्री ने भाजयुमों की बाइक तिरंगा यात्रा का किया शुभारम्भ
  • कांग्रेस के पास कोई काम नहीं, इसलिए कर रहे धरना प्रदर्शन-बेबी रानी मौर्य

     

फिरोजाबाद। भाजपा के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला व युवा मोर्चा महानगर द्वारा जलेसर रोड दीक्षित मार्केट से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारम्भ भाजपा की आगरा से विधायक व महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने तिरंगा फहराकर किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और सरकार की योजनाओं का बखान भी किया।
बुधवार को जलेसर रोड स्थित दीक्षित मार्केट से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि इस बार भाजपा स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के र