दिल्ली / आप के बागी कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल, 2 साल पहले केजरीवाल ने मंत्री पद से हटा दिया था

 

  • कपिल मिश्रा ने दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी और सांसद विजय गोयल की मौजूदगी में सदस्यता ली
  • कपिल को केजरीवाल ने मई 2017 में मंत्री पद से हटा दिया था, इसके बाद से ही वे पार्टी से नाराज थे
  • 2019 लोकसभा चुनाव में कपिल ने भाजपा के लिए प्रचार किया, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निकाल दिया

 

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के बागी कपिल मिश्रा शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और राज्यसभा सांसद विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, दिल्ली चले मोदी के साथ।” 

कपिल मिश्रा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर से आप के विधायक थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने के कारण उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। कपिल ने