• जेंडर डायसोफोरिया होने पर एक लड़का, लड़की और एक लड़की, लड़के जैसा बनना चाहती है
  • पुरुष से महिला बनने के लिए 18 और महिला से पुरुष बनने के लिए 33 चरणों से गुजरना पड़ता है

 देश में अब लिंग परिवर्तन (सेक्स चेंज) करवाना आम हो चुका है। मेट्रो ही नहीं बल्कि इंदौर, भोपाल जैसे शहरों में भी कई लोग लिंग परिवर्तन करवा रहे हैं। भोपाल में हाल ही में एक युवक ने सेक्स चेंज करवाया। दुनिया में तो यह 1930 में ही शुरू हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार जर्मनी में एक शख्स ने सेक्स रीसाइनमेंट सर्जरी करवाई थी। तब से लेकर अब तक इसके ट्रीटमेंट में काफी बदलाव हो चुका है। नई टेक्नोलॉजी में तो खर्च भी कम हो चुका है।

अब लिंग परिवर्तन कौन करवा रहा है? यह कैसे होता है? लोग यह क्यों करवा रहे हैं? कितना खर्च आता है? सफलता का प्रतिशत कितना है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब के लिए हमने मध्य भारत में इस तरह का पहला ऑपरेशन करने वाले अपोलो हॉस्पिटल (इंदौर) के डॉ. अश्विनी दास (प्लास्टिक सर्जन), मनारोग विशेषज्ञ डॉ आशुतो