बिहार: मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में बाढ़ का खतरा

असम: केंद्र सरकार ने बाढ़ से राहत एवं बचाव के लिए 251.55 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की

उत्तराखंड: अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, अब तक तीन की मौत

 

 

 देश के कुछ राज्य बाढ़ से बेहाल हैं। इनमें बिहार और पूर्वोत्तर में असम बाढ़ की चपेट में है। उत्तर बिहार में बूढ़ी गंडक समेत छह नदियां खतरे के निशान से ऊपर है। इससे मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यहां के 12 जिलों के 26 लाख लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक- 796 जवानों के साथ एनडीआरएफ की 26 टीमों ने अब तक 1.25 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। मंगलवार तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। 

असम में बाढ़ से 17 लोगों की मौत

असम