दिल्ली में 25 मिनट तक फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित रहा

अरब सागर में उठे वायु तूफान का मुंबई में असर, समुद्र तट पर्यटकों के लिए दो दिन तक बंद

राजस्थान के चुरू में तापमान 47 डिग्री रहा, जयपुर और आसपास के शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई

 

 

दिल्ली में बुधवार शाम अचानक चली धूल भरी आंधी के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आ रहीं 27 उड़ानें डाइवर्ट कर दी गईं। कई विमान उड़ान नहीं भर सके। फ्लाइट ऑपरेशंस करीब 25 मिनट तक प्रभावित रहा। बाद में लैंडिंग और टेकऑफ दोबारा शुरू कर दिया गया। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधर, अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान वायु के कारण मुंबई में तेज बारिश हुई। प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई समुद्र तटों को दो दिन के लिए एहतियातन बंद कर दिया है। कोंकण, पालघर, मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, ठाणे और रत्नागिरी के सभी