पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करना पत्‍‌नी को महंगा पड़ गया। सबक सिखाने के लिए पति ने अपनी पत्‍‌नी का ही सौदा कर डाला। उसने एक अन्य व्यक्ति को तीन लाख रुपये में अपनी पत्‍‌नी बेच दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे खरीदार महिला की फोटो लेकर उसके घर पहुंच गया।

खरीदार ने बताया कि उसने महिला को तीन लाख रुपए में खरीद लिया है। इसलिए महिला को उसके हवाले कर दी जाए। हालांकि यह जानकारी मिलते ही महिला की सास व अन्य परिजन विरोध करने लगे। हो-हल्ला सुनकर पास पड़ोस के लोग भी जुट गए जिसके बाद महिला को खरीदने का दावा करने वाला व्यक्ति वहा से चला गया। जाते-जाते उसने फिर से वापस आकर महिला को अपने साथ ले जाने की धमकी दी। घटना से डरी सहमी पीड़िता ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।

धनबाद महिला थाना को दिए अपने शिकायत में पुलिस लाइन डीजीएमएस निवासी महिला ने बताया कि उसका पति आपराधिक चरित्र का है। वह जेल भी जा चुका है। उसके कई मामले न्यायालय में चल रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। जब उसने उसके अवैध सं